फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry advocates surrounded SDM after notice was issued to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी होने से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम को घेरा

Tue, 09 Sep 2025 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Angry advocates surrounded SDM after notice was issued to remove encroachment
नोटिस जारी होने पर एस डी एम से मिलते अधिवक्ता। (मवाना)
मवाना। एसडीएम संतोष सिंह ने एसडीएम न्यायालय व सीओ कार्यालय के पास कुर्सी-बेंच डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाने का नोटिस जारी किया। मंगलवार को पता लगने पर कुछ अधिवक्ता बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव कंसल के नेतृत्व में एसडीएम से मिले और नोटिस दिखाते हुए रोष व्यक्त किया। एसडीएम ने अनभिज्ञता जताई और नाजिर को फटकार लगाते हुए नोटिस लेकर एसडीएम ने अपने पास रख लिए। इस पर अधिवक्ता शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन


तहसील प्रांगण में एसडीएम न्यायालय व सीओ कार्यालय के पीछे पड़ी भूमि पर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा कुर्सी-बेंच डालकर अपने चेंबर बनाए हुए हैं। नायब नाजिर की रिपोर्ट पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। नोटिस की प्रति सीओ, थानाध्यक्ष को भी कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई। नोटिसों का पता लगने पर मंगलवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव कंसल व महामंत्री मुकेश त्यागी की अगुवाई में अधिवक्ता बिजेंद्रपाल, विजय शर्मा, शमसुद्दीन अंसारी, अशोक राजवंशी आदि अधिवक्ता एसडीएम संताेष सिंह से मिले और रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने दस्तावेजों पर रूटीन में ऐसे नोटिस पर हस्ताक्षर करा लेने की बात कहते हुए नायब नाजिर मनीष सैनी को कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई और नोटिस को लेकर अपने पास रख लिया। तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed