फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger over not finding any officer in the municipality during public hearing

जनसुनवाई में पालिका में कोई अधिकारी नहीं मिलने पर रोष

Tue, 01 Jul 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Anger over not finding any officer in the municipality during public hearing
पालिका में व्यापारियों के संगठनों का प्रतिनिधि मंडल प्रधान लिपिक से मिलते हुए। (स्त्रोत व्यापार
मवाना। नगर के कई व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका में होने वाली जनसुनवाई के लिए पहुंचा। वहां अधिकारी के नहीं मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने रोष व्यक्त किया। बाद में पालिका के प्रधान लिपिक को पत्र देकर जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों में फंस रहे वाहनों से अवगत कराया। जल निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण को मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव जैन के कार्यालय में सोमवार की सुबह 10 बजे के बाद व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पहुंचा। कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के बाद कर अधीक्षक व प्रधान लिपिक लाखन चौहान और सफाई अधीक्षक राकेश कुमार पहुंचे। व्यापारी मोहित दुबलिश ने बताया कि स्टेट बैंक से लेकर मिल रोड तक जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क में वाहन फंस रहे हैं। दुकानों के आगे एक-दो फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित जैन ने बताया कि हस्तिनापुर रोड पर जैन फर्नीचर के सामने जो सड़क बनाई गई थी, वह बैठ गई है। जांच कराई जाए तो पता चलेगा कि नगर में जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद उसके ऊपर बनाई गई सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। चौधरी राजवीर सिंह ने बताया लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज के सामने से नवनिर्मित नल की अभी तक नगर पालिका द्वारा सफाई नहीं कराई गई है।

शैवाल दुबलिश ने कर अधीक्षक के सामने थाने के पास से लेकर चौड़े कुएं तक जल निगम द्वारा सड़क बैठने और उसमें वाहन फंसने की समस्या उठाई। अधीक्षक ने कहा कि इसके लिए जल निगम जिम्मेदार है। इस दौरान व्यापारी मूलशंकर धीमान, गौरव रस्तोगी, मोहित दुबलिश, सुधीर शर्मा, ज्ञानेंद्र भाटी, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन, सोनू सूर्या, अक्षत जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed