फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger over assault on teacher

Meerut News: शिक्षक के साथ मारपीट मामले में रोष

Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Anger over assault on teacher
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में तैनात सहायक शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर शिक्षकों में रोष बना हुआ है। मारपीट की घटना को लेकर जल्द ही शिक्षक संघ बैठक कर रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को गांव खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में तैनात सहायक शिक्षक गांव चांदना निवासी अंशुल छुट्टी के बाद स्कूल का दरवाजा बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी पड़ोस में ही रहने वाला शिवम वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर आरोपी ने शिक्षक पर हमला कर दिया। आरोपी शिक्षक का बैग छीनकर फरार हो गया। पीड़ित की सूचना पर पीआरवी व थाना पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस को देख आरोपर लोहे की राॅड लेकर पहुंचा और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए पुलिस की सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। पुलिस ने गांव खेड़ा निवासी शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले को लेकर शिक्षक संघ बैठक कर रणनीति बनाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed