फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anganwadi Workers Helpers Association informed about the problems

Meerut News: आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स एसोसिएशन ने समस्याओं से अवगत कराया

Mon, 12 Jan 2026 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Workers Helpers Association informed about the problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने रुका मानदेय दिलाए जाने व कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष सायमा जमीर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मेरठ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2018 में पीएम द्वारा 500 रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई थी। जो प्रदेश के अन्य जनपदों में भी मिलने लगी है, परंतु मेरठ जनपद में अभी प्रारंभ नहीं हुई है। उक्त प्रोत्साहन राशि मय एरियर तत्काल दिलाने, स्वास्थ्य विभाग से आंगनबाड़ी वर्कर्स का ट्रिपल ए की मासिक बैठक निर्धारित राशि का भुगतान समस्त परियोजनाओं का कराए जाने, कैंप लगवाकर समस्त आंगनबाड़ी वर्कर्स के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने, जनपद में काफी वर्कर्स का बीते वर्षों का मानदेय रुका हुआ है, उसको शीघ्र दिलाने, लगभग दो वर्षों से सामुदायिक गतिविधि जैसे अन्ना प्रशासन, गोद भराई के पैसे का भी भुगतान नहीं हुआ है उसका भी भुगतान अति शीघ्र दिलाए जाने। एफआरएस से आ रही समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाए जिससे आंगनबाड़ी वर्कर्स सुगमता से कर सके। प्रतिनिधिमंडल में मीनाक्षी, रेखा, किरण गुप्ता, रुचि गुप्ता, आशा, निशा, नरगिस, रेनू, निर्मल, राखी त्यागी, सुमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed