फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anganwadi workers demand pending honorarium and salary hike

Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय और वेतन वृद्धि की मांग की

Wed, 08 Apr 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demand pending honorarium and salary hike
हस्तिनापुर में अपनी मांगों को लेकर बैठक करती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। ब्लॉक कार्यालय पर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने की।
विज्ञापन

संतोष परमार ने बताया कि मानदेय का भुगतान न होने से कार्यकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के वेतन में वृद्धि हुई है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई। संगठन की मजबूती और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी अनीता को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की। संतोष परमार ने बताया कि इस संबंध में 12 अप्रैल को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें जिले स्तर की पदाधिकारी शामिल होंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ब्लॉक स्तर पर बैठक कार्यकारिणी का गठन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed