{"_id":"671c1ce6df3d667235093e98","slug":"anganwadi-workers-create-ruckus-in-the-collectorate-meerut-news-c-14-1-mrt1004-690998-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में हंगामा पर प्रदर्शन किया। बाद में दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष संतोष परमार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। मानदेय नहीं बढ़ने के चलते उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। छह हजार न्यूनतम मानदेय दिया जाता है, जबकि नियमानुसार उनको दोगुना मानदेय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पोषाहार वितरण में समूह का हस्तक्षेप बंद किया जाए। पोर्टल पर लाभार्थियों की शत प्रतिशत फीडिंग होने के बाद भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता, जबकि सरकार द्वारा सूखा राशन दिया जाता है। प्रदर्शन में साबिया, कुसुम देवी, रजनी, पूनम, माया, सरोज, कविता शर्मा, सरिता, शशि त्यागी, अनीता, बबीता, आशा छाबडा, कमलेश, कौशल्या, शबनम, रेनू, सीमा, उषा, चित्रा, शशि आदि शामिल रहीं।