फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ancient Siddhapeeth Baba Bankhandi Mahadev Temple, where every wish is fulfilled

प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर, जहां होती है हर मुराद पूरी

Sat, 12 Jul 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ancient Siddhapeeth Baba Bankhandi Mahadev Temple, where every wish is fulfilled
कैराना में सिद्धपीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर-संवाद
- शिवरात्रि पर हजारों शिव भक्त कांवड़िये करेंगे महाकाल का जलाभिषेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नगर की प्राचीन देवी मंदिर तालाब श्रृंखला में स्थित सिद्धपीठ बनखंडी महादेव मंदिर का पौराणिक व धार्मिक महत्व है। यह मंदिर दो सौ साल पुराना है। इसमें प्राकृतिक रूप से जमीन के अंदर से निकला शिवलिंग अद्भुत और चमत्कारी है। शिवरात्रि पर यहां मेला लगेगा तथा हजारों कांवड़ियों के अलावा श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।

बाबा बनखंडी महादेव मंदिर की देखभाल करने वाली संस्था शिव सेवा सनातन मंडल के अध्यक्ष स्वराज शर्मा ने बताया कि उनके पूर्वज बताते हैं कि करीब 200 साल पहले यहां पर वनखंड थे। वनखंड में ग्वाला गाय चराने ले जाता था। एक गाय प्रतिदिन एक स्थान पर जाकर खड़ी हो जाती थी और उसके थनों से दूध अपने आप बहने लगता था। ग्वाले ने उस स्थान को फावड़े से खोद कर देखा तो शिवलिंग दिखाई दिया। आज भी शिवलिंग पर फावड़े का निशान है।
विज्ञापन

ग्वाला प्रतिदिन शिवलिंग की पूजा करने लगा। धीरे धीरे बात फैली तो आसपास के लोग भी यहां आकर पूजा करने लगे। करीब 150 साल पहले महंत शिवगिरी महाराज यहां आए तथा शिव की तपस्या करने लगे। बाद में यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। महंत शिवगिरी 1971 में ब्रह्मलीन हो गए थे। इनकी समाधि भी परिसर में बनी है। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। शिवरात्रि पर मंदिर परिसर में विशाल मेला भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed