फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anas murder case Meerut: two arrested including a history sheeter, read the story behind murder

घर से बुलाकर हत्या: अनस को बात करते हुए बाहर ले गए और सीने से सटाकर मार दी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

वर्ष 2016 में हत्यारोपी गिलमान का रिश्ता अनस की बहन से तय हुआ था। गिलमान कुछ काम नहीं करता था। इस दौरान उसने कस्बे में फायरिंग कर दी थी। इसके बाद अनस की बहन ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन
Anas murder case Meerut: two arrested including a history sheeter, read the story behind murder
अनस का फाइल फोटो व जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के फलावदा कस्बे में हिस्ट्रीशीटर गिलमान उर्फ मोनू ने घर से बुलाकर अनस (20) की बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी। अनस की बहन से रिश्ता टूटने पर गिलमान उसके परिवार से रंजिश रखता था। शनिवार सुबह अनस और गिलमान की बाइक टकराने के बाद रंजिश ओर बढ़ गई।

विज्ञापन


रविवार रात गिलमान ने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने फलावदा थाने में गिलमान, साकिर, अशरफ और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Anas murder case Meerut: two arrested including a history sheeter, read the story behind murder
आरोपी शाकिर और साहिल - फोटो : अमर उजाला

फलावदा कस्बे में हुए अनस हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी साकिर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर गिलमान उर्फ मोनू के कहने पर साहिल ही अनस को बुलाकर ले गया था। पुलिस गिलमान और अशरफ की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 

अनस (20) पुत्र फैजान की रविवार रात को बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2016 में गिलमान का रिश्ता अनस की बहन से तय हुआ था। गिलमान ने कस्बे में फायरिंग कर दी थी।

इसके बाद अनस की बहन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। रिश्ता टूटने के बाद से गिलमान परिवार से रंजिश रखता था। अनस आजकल फरीदाबाद में पिता फैजान के साथ कपड़े का व्यापार करता था। वह बकरीद मनाने के लिए शनिवार को घर आया था।

Anas murder case Meerut: two arrested including a history sheeter, read the story behind murder
घर पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह उसकी बाइक गिलमान की बाइक से टकराने के बाद दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात को गिलमान ने अनस को घर से बुलवाकर बस स्टैंड के पास गोली मार दी थी। इस मामले में अनस के पिता ने फलावदा थाने में गिलमान, अशरफ, साकिर और दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि जब अनस ने आने से इनकार कर दिया तो गिलमान ने साहिल के जरिए उसको बुलवाया। इस बात के साक्ष्य मिल गए हैं, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

Anas murder case Meerut: two arrested including a history sheeter, read the story behind murder
कमलेश बहादुर, एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला

मुख्य हत्यारोपी गिलमान, अशरफ और उसके दूसरे साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उनके संपर्क में रहने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि सभी हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed