फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anarchic elements are damaging the plaques of dignitaries in Hastinapur

Meerut News: हस्तिनापुर में माननीयों के शिलापट क्षतिग्रस्त कर रहे अराजक तत्व

Thu, 26 Dec 2024 01:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Anarchic elements are damaging the plaques of dignitaries in Hastinapur
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी का विकास कस्बे के अराजक तत्वों को रास नहीं आ रहा है। इस कारण वह प्रमुख स्थलों पर लगे माननीयों के नाम के शिलापटों को तोड़कर ध्वस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में कई स्थानों पर नगर पंचायत और विधायक निधि से कार्य कराए गए हैं। कई स्थानों का सौंदर्यकरण भी कराया गया है। इन पर कस्बे के लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए और ऐतिहासिक नगर को विकसित करने का प्रयास किया गया। परंतु पिछले कुछ दिनों से ऐतिहासिक नगरी में हो रहे विकास कार्य कुछ अराजक तत्वों को रास नहीं आ रहे हैं। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से तोड़फोड़ की जा रही है। कुछ दिन पहले नगर पंचायत के सामुदायिक शौचालय पर टॉयलेट सीट और टाइल्स पत्थर को जान-बूझकर तोड़ा गया। इससे अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए। अब प्रमुख स्थलों पर लगे माननीयों के नाम के शिलापट को ही निशाना बनाया जा रहा है। कस्बे मेंे अर्जुन चौक और मुख्य मार्ग से मोहन राम मंदिर तक जाने वाली सड़क के साथ कई स्थानों पर लगे चेयरपर्सन सुधा खटीक और राज्य मंत्री दिनेश खटीक के नाम के शिलापट को तोड़ दिया गया है। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि कई प्रमुख स्थानों पर नगर पंचायत के साथ-साथ अन्य माननीयों के शिलापट लगे हुए थे, जिन्हें कुछ अराजक तत्व तोड़ रहे हैं।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed