फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An SP delegation boosted the morale of the students at Jantar Mantar.

Meerut News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर पर छात्रों का हौसला बढ़ाया

Wed, 22 Jul 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
An SP delegation boosted the morale of the students at Jantar Mantar.
सरधना। जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं से बात करते स
सरधना। जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के समर्थन में सरधना से समाजवादी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और फल, बिस्किट, नमकीन व पानी वितरित किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में शाहवेज अंसारी, ललित गुर्जर, शाहबाज, दानिश मिर्जा, सोनू पहलवान, महकार पहलवान और सुमित पहलवान समेत कई समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आंदोलनकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी मांगों का समर्थन किया। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समाधान कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed