फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An FIR has been filed for murder in the case of a youth who died in an accident on the Kanwar route.

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर हादसे में युवक की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed for murder in the case of a youth who died in an accident on the Kanwar route.
मृतक की बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क दुर्घटना में हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआत में पुलिस ने इसे नीलगाय से टकराने पर हादसा होना बताया था, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी अक्षय (15) पुत्र राजकुमार बृहस्पतिवार को अपनी भांजी के साथ स्कूटी पर मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के पास स्कूटी नीलगाय से टकरा गई, जिसमें अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसकी भांजी को मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

अक्षय की बहन सोनम ने थाने में तहरीर में आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया और उसकी बहन की तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक की बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह हादसा था लेकिन परिवार द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के कारण कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed