फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An FIR has been filed against four people, including the village head and his lover, for murder.

Meerut News: ग्राम प्रधान और प्रेमी सहित चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against four people, including the village head and his lover, for murder.
उलधन में मृतक किशोरी के आवास पर जमा भीड़ व पुलिस (ग्रामीण)
गांव उलधन में किशोरी के फंदे पर झूलने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव उलधन में दूसरे वर्ग के युवक से शादी की जिद पर अड़ी 16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान के आवास पर जंगले में दुपट्टे से लटकी मिली थी। मृतका के पिता ने गांव निवासी उसके प्रेमी व ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक परिजनों ने शव का दफीना करने से इन्कार कर दिया। सीओ के समझाने के बाद दफीना किया गया।
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह से किशोरी युवक से जबरन शादी की जिद पर अड़ी थी लेकिन किशोरी के परिजन व युवक के परिजन शादी का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को ग्राम प्रधान संयोगिता के आवास पर दोनों पक्षों के लोग पहुंचे थे। परिजनों के समझाने के बाद भी किशोरी अपनी जिद पर अड़ी थी। शाम के समय सभी लोग उसके पिता के आने का इंतजार कर रहे थे। किशोरी प्रधान के आवास पर अकेली कमरे में बैठी थी। कुछ समय बाद ग्राम प्रधान उस कमरे में पहुंची तो किशोरी फंदे पर मृत अवस्था में झूलती मिली थी।
विज्ञापन

शनिवार को किशोरी के पिता ने ग्राम प्रधान संयोगिता, प्रेमी दीपांशु उर्फ लाला, पूर्व प्रधान मंगू व प्रेमी की बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम किशोरी का शव गांव में पहुंचा। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शव दफनाने से इन्कार करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने पीड़ित पक्ष से उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान...
पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान, प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की मौजूदगी में दफीना कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed