{"_id":"5ff762738ebc3e33252fd3f8","slug":"an-attempt-to-abduct-a-woman-in-parikshitgarh-uproar-mawana-news-mrt5194134116","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षितगढ़ में महिला के अपहरण की कोशिश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षितगढ़ में महिला के अपहरण की कोशिश, हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ब्लॉक परिसर में बुधवार रात खाना खाने के बाद टहल रही महिला का एक वर्ग के कार सवार चार युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। सुबह वाल्मीकि समाज के लोग भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
परीक्षितगढ़ ब्लॉक परिसर में आवास बने हुए हैं। इन्हीं में से एक परिवार की महिला बुधवार रात नौ बजे परिसर में घूम रही थी। इस बीच एक वर्ग के चार युवक कार में आए और महिला से छेड़छाड़ कर कार में खींचने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी कार लेकर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोग चेयरमैन अमित मोहन टीपू, भाजपा नेता रणपाल गुर्जर के नेतृत्व में थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला दो समुदाय होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने थाना भावनपुर ग्राम पचपेड़ा निवासी लुकमान चौहान पुत्र उस्मान, शाह आलम पुत्र अब्दुल हसन, शफीक पुत्र शौकीन व मोहल्ला गंधार दरवाजा निवासी शाबिर उर्फ छोटे पुत्र तुल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शाबिर और शाह आलम को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फरार दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।