फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An atmosphere of fear, hunger and corruption in the state

प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल

Tue, 22 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
An atmosphere of fear, hunger and corruption in the state
मेरठ/माछरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार फैला है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वह संगठन सृजन अभियान अंतर्गत रजपुरा ब्लॉक के ग्राम मऊखास में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गलत नीतियों का विरोध जताने वाले पर सरकार मुकदमे दर्ज करा रही है। नौजवान, किसान और मजदूर को जेल भेजने पर जोर है। इससे लोकतंत्र खत्म होने की कगार पर है। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान परेशान है। सरकार किसानों की जमीन अपने नाम कर रही है। कल इसे उद्योगपति अपने नाम करा लेंगे। स्टॉक लिमिट पर बनाया कानून कालाबाजारी को बढ़ावा देगा। रामराज के नाम पर बनी सरकार के शासन में देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनता विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। यहां पं. नवनीत नागर, पूर्व विधायक दामोदर शर्मा, सीमा जाटव, जयभगवान शर्मा, हिमांशु पंडित, यशपाल, अभिमन्यु त्यागी, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा ने भी विचार रखे। वहीं, पहलवान इंदु तोमर, अंशु तोमर, विकास तोमर आदि को सम्मानित किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मेरठ ब्लॉक के सोलाना गांव में भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

सरकार में आते ही सब भूले
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा गन्ना मंत्री पिछली सरकार में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग लेकर उनके साथ सदन में विरोध दर्ज कराते थे। अपनी सरकार आते ही सब भूल गए। किसान अपने हक के लिए खेत छोड़कर सड़कों पर है परंतु कोई दर्द नहीं समझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार देने का भ्रम फैला रहे
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल 14 लाख रोजगार देने का वायदा किया था। प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया तो सीएम ने ट्वीट कर तीन लाख रोजगार देने की सफाई पेश की। यह सरकार का झूठ है।

ये लोग रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, प्रदेश प्रभारी बदरुद्दीन, शहर प्रभारी डॉ. शोएब, योगी जाटव, संजय गोयल, धूम सिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, विनोद सोनकर, अरविंद तालियान, तरुण शर्मा, आदेश शर्मा, नवीन गुर्जर, मनोज शर्मा, हरिकिशन अंबेडकर, अरुण कुमार, अखिल कौशिक, मंजीत सिंह कोछड़, मोनिंदर सूद वाल्मीकि व सपना सोम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed