{"_id":"6000a1df8ebc3e30c907c3e5","slug":"an-animal-thief-was-shot-in-the-encounter-another-accomplice-escaped-kithor-news-mrt5205648139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पशु चोर के पैर में गोली लगी, दूसरा साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पशु चोर के पैर में गोली लगी, दूसरा साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पशु चोर के पैर में गोली लगी, दूसरा साथी फरार
खरखौदा। लिसाड़ी गेट-जाहिदपुर मार्ग पर बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से पशु चोर घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की सेंटरों और एक तमंचा बरामद किया है।
सीओ किठौर ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार बुधवार रात खरखौदा पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार पशु चोर गांव जाहिदपुर में चोरी करने की फिराक में हैं। इसमें खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने लिसाड़ी गेट-जाहिदपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें लिसाड़ी गेट की ओर से आ रही बिना नंबर की एक सेंटरों कार आती दिखाई दी। पुलिस नेेे उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कार सवार एक आरोपी पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान पुत्र दिलशाद निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट बताया। आरोपियों ने बताया कि वे लोग गांव जाहिदपुर में चोरी करने आए थे। घायल ने अपने फरार साथी का नाम एहसान हलका पुत्र वजीर निवासी लक्खीपुरा, थाना लिसाड़ी गेट बताया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा भी बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी थाना लिसाड़ी गेट, खरखौदा, सरधना, पल्लवपुरम, कोतवाली बागपत, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, रोहटा में करीब 24 मामलों में वांछित चल रही है।