फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An account manager committed fraud of 46 lakh in firm of sports trader in Meerut

Meerut: एकाउंट मैनेजर ने मशहूर स्पोर्ट्स करबारी को लगाया 46 लाख का चूना, आरोपी पति-पत्नी फरार

Fri, 24 Nov 2023 05:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 05:00 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एकाउंट मैनेजर ने मशहूर स्पोर्ट्स करबारी को 46 लाख का चूना लगा दिया। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन
An account manager committed fraud of 46 lakh in firm of sports trader in Meerut
धोखाधड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : डेमो

विस्तार

मेरठ शहर के मशहूर स्पोर्ट्स कारोबारी धर्मपाल महाजन को उनके ही अकाउंट मैनेजर ने 46 लाख से ज्यादा का चूना लगा दिया और फरार हो गया। कारोबारी ने थाने में आरोपी एकाउंटेंट और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कारोबारी धर्मपाल महाजन के पुत्र मानिक महाजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी फर्म केएल महाजन एंड संस परतापुर में गगोल रोड पर है। उन्होंने सिंतबर 2022 को नमन अग्रवाल पुत्र अनुपम अग्रवाल निवासी-बी-2, वर्धमान विला, जत्तीवाड़ा मेरठ को फर्म में एकाउंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया था। नमन अग्रवाल का कार्य फर्म से किए जाने वाली पेमेंट व पेमेंट शीट बनाना और फर्म के एकाउंट की देख-रेख करना का था।

विज्ञापन

हाल ही में फर्म का वित्तीय वर्ष 2022-23 का ऑडिट होना था। जब नमन अग्रवाल को पता चला कि फर्म का ऑडिट होने वाला है तो वह उसी दिन से गायब हो गया। ऑडिटर ने उन्हें बताया कि फर्म की एकाउंट बुक देखकर प्रतीत होता है कि बड़े स्तर पर धनराशि का गबन हुआ है। ऑडिटर ने छानवीन की तो पता चला कि नमन अग्रवाल ने फर्जी पेमेंट शीट्स तैयार की। उन पेमेंट शीटों में जिन लेनदारों को प्रार्थी की फर्म से पेमेंट किया जाना था, उनके एकाउंट नंबर की जगह अपने व अपनी पत्नी अक्षी अग्रवाल के अकाउंट में 46,88,183 का गबन किया।

विज्ञापन

इसके बाद उक्त कृत्य को छिपाने के लिए धनराशि को मालिक की फर्म के एकाउंट्स में धर्म महाजन व हरी हर टैक्सटाइलस लुधियाना के लेजर में उक्त धनराशि की एंट्री फर्जी रूप से दर्शा दी गई। वहीं, मालिक ने बार-बार नमन अग्रवाल से संपर्क किया लेकिन, उससे संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

विज्ञापन

इसके बाद मालिक ने नमन अग्रवाल के पूर्व कार्य स्थलों जैसे रायलिटी बिल्डर्स आदि पर जांच पड़ताल की तो उन्हें पता चला कि नमन अग्रवाल व अक्षी अग्रवाल बहुत ही शातिर व आपराधिक किस्म के लोग हैं। उन्हें पता चला कि नमन अग्रवाल ने एकाउंटेंट रहते हुए फर्म के फर्जी व कूट-रचित दस्तावेज बनाकर 46,88,183 का गबन कर लिया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed