दर्दनाक हादसा: मेरठ में रैपिड के निर्माण के दौरान गार्डर गिरा, नीचे दबकर सेल्समैन की मौत, मचा कोहराम
Meerut News : मेरठ में फिर से रैपिड निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रैपिडएक्स के निर्माण कार्य के दौरान बृहस्पतिवार शाम को फाउंडेशन पर रखा जा रहा गार्डर स्कूटी सवार सेल्समैन ऋतिक शर्मा (22) के ऊपर गिर गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे बिजली बंबा बाईपास स्थित अस्पताल में भिजवाया। उसकी गंभीर हालत के चलते मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।
दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर आरआरटीएस स्टेशन का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। इस कार्य को एनसीआरटीसी करा रही है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक पर काम चल रहा था। कर्मचारी गर्डर रख रहे थे। वह नीचे गिर गया। इस दौरान शास्त्रीनगर में रहने वाला ऋतिक स्कूटी से गुजर रहा था। वह गार्डर के नीचे दब गया। उसके मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पहचान ऋतिक शर्मा निवासी अमरोहा के रूप में हुई।
बताया गया कि ऋतिक मेडिकल के गेसूपुर में अपने बहनोई विजय शर्मा के पास रहकर बिस्कुट कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता था। सूचना पर बहनोई विजय शर्मा मौके पर पहुंच गए। मोर्चरी पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। दिल्ली रोड पर बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। जिस समय गार्डर गिरा उस समय कोई दूसरा वाहन भी होता तो वह भी चपेट में आ जाता।
यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज
यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है