फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An 11-month-old boy died after being hit by a roadways bus and falling from his mother's lap.

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से मां की गोद से सड़क पर गिरे 11 माह के मासूम की मौत

Thu, 14 May 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
An 11-month-old boy died after being hit by a roadways bus and falling from his mother's lap.
बाइक पर सवार होकर भाई के साथ अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी गर्भवती
विज्ञापन

गढ़ रोड पर हुआ हादसा, महिला और उसका भाई मामूली रूप से चोटिल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के सामने बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज एसी बस ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में लडपुरा गांव निवासी गुलफाम के साथ बाइक पर सवार होकर अल्ट्रासाउंड कराने जा रही बहन शगुफ्ता के हाथ से 11 माह का मासूम बेटा अबुबकर छूटकर सड़क पर गिर गया। सिर सड़क से टकराने के कारण मासूम की मौत हो गई। भाई-बहन भी बाइक समेत सड़क पर गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य डब्बू प्रधान ने बताया कि उनके गांव निवासी शगुफ्ता की शादी किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा निवासी कासिम से हुई थी। शगुफ्ता अपने मायके आई हुई है। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई गुलफाम के साथ गढ़ रोड स्थित एक केंद्र पर अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। वो अपना 11 माह का बेटा भी गोद में ले रही थी। दोपहर डेढ़ बजे गुलफाम जैसे ही बाइक लेकर मेडिकल थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के सामने पहुंचा। तभी बेगमपुल की ओर आ रही रोडवेज बस ने पीछे की साइड से बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई-बहन बाइक समेत सड़क पर गिर गए और बच्चा अबुबकर गोद से छूटकर गिर गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। भाई-बहन बच्चे को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शगुफ्ता का रोककर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि अबुबकर उसका पहला बच्चा था। सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि परिजन ने पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी और कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके चलते बच्चे का शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। बस चालक के खिलाफ चालान आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेलगाम बसें ले रहीं लोगों की जान
10 मई 2026 एनएच-58 पर बस ने एक ईको कार में टक्कर मारी। अनियंत्रित ईको कार ने सड़क पार कर रही खड़ौली निवासी अनीता और उनके भाई देवेंद्र सैनी को टक्कर मार दी। इससे भाई बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

02 मई 2026: किठौर में एक स्कूल बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए।
31 जनवरी 2026 : रोडवेज बस ने पैदल सड़क पार कर रहे 30 वर्षीय युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
16 दिसंबर 2025 : कंकरखेड़ा में रोडवेज बस ने श्रद्धापुरी निवासी छात्रा अक्सा को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
12 नवंबर 2025 : हस्तिनापुर निवासी अतर सिंह मेरठ में रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गए।
-----

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अपनी तरफ से बस और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed