फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amritsar Rajput Warriors and Meerut Champions win resoundingly.

Meerut News: अमृतसर राजपूत वॉरियर और मेरठ चैंपियन की शानदार जीत

Tue, 06 Jan 2026 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Amritsar Rajput Warriors and Meerut Champions win resoundingly.
आईआईटी साकेत के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच खेलते पंजाब के अमृतसर  व बुलंदशहर की टीम।  
अमृतसर राजपूत वॉरियर और मेरठ चैंपियन की शानदार जीत
विज्ञापन

,, 14वे हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच
फोटो समाचार
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट मैदान में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। इसमें अमृतसर राजपूत वॉरियर और मेरठ चैंपियन की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में अमृतसर राजपूत वॉरियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसमें राघव ने 81, दिलजोत ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में एस मालिक, हर्षित, रोहित ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर की टीम 19.5 ओवर में 225 पर आउट हो गई। टीम की ओर से हिमांशु ने 45, प्रियांशु ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में शाहबाज, प्रफुल और अर्शदीप ने दो दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में राजपूत वॉरियर अमृतसर ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम की ओर से एकनूर ने 48, रणवीर ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष ने तीन, अथर्व और आरव ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ चैंपियन की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से आरव ने 48, देव ने 46, विशाल ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में नवीन और सिद्धार्थ ने दो दो विकेट लिए। इस मौके पर ईश्वर चंद सागर, कुलदीप सिंग, विनय कुमार, संदीप कुमार, अमित राजपूत, अरमान अंसारी आदि रहे। कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को भी टूर्नामेंट के लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed