फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Under Road Safety Week, ARTO gave information in the meeting

Meerut News: मेरठ-बिजनौर हाईवे पर तीन स्थानों पर मिलेगी एंबुलेंस

Fri, 09 Jan 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Under Road Safety Week, ARTO gave information in the meeting
ए आर टी ओ तहसील में सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत बैठक में जानकारी देते हुए। (मवाना)
सड़क हादसा होने पर तुरंत नजदीकी एंबुलेंस से मिलेगी मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ-बिजनौर मार्ग पर मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास, हस्तिनापुर और रामराज के पास एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि घायल को जल्द से जल्द इलाज की सुविधा मिले सके। यह जानकारी एआरटीओ राजेश कर्दम ने तहसील सभागार में लेखपाल, कानूनगो व तहसील कर्मचारियों की बैठक में कही। उन्होंने टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जानकारी दी।
एआरटीओ ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, कार आदि चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, कार के पीछे और आगे लोहे का गार्ड नहीं लगवाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने आदि जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो बच्चे के पिता या अभिभावक को जेल जाना पड़ेगा। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बारे में भी विस्तार से बताया और दलालों से बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर जाते समय दुर्घटना हो जाती है तो 1033 नंबर लिखा होता है, उसके नीचे टेलीफोन लगा होता है। उसका प्रयोग करने पर तुरंत सहायता उपलब्ध हो जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ के साथ तहसीलदार निरंकार सिंह और नायब तहसीलदार नितेष सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed