फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambulance stuck due to jam on highway

हाईवे पर जाम से बुराहाल, एंबुलेंस फंसी

Sun, 28 Mar 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck due to jam on highway
हाईवे पर जाम से बुराहाल, एंबुलेंस फंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। हाईवे पर शनिवार दोपहर मोदीपुरम में भयंकर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों समेत पैदल निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरनगर से मेरठ आ रही दो एंबुलेंस भी जाम में फंस र्गईं। कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें पल्लवपुरम फेज वन से निकाला गया।

होली पर दो दिन के अवकाश के कारण लोग अपने घर जा रहे हैं। शनिवार को हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण मोदीपुरम में जाम लग गया। पल्हैड़ा ओवरब्रिज के निर्माण के कारण सर्विस रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। अपराह्न करीब तीन बजे से जाम लगना शुरू हुआ जो देर शाम तक लगा रहा। इसके अलावा दौराला की और भी भयंकर जाम लगा हुआ था। यहां पर वाहन फंसे रहे। हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुचारु कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रखी थी। जाम में काफी देर तक एंबुलेंस फंसने के कारण मरीजों की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को निकलवाने में मदद की। शाम के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण पल्हैड़ा, मोदीपुरम, खिर्वा चौराहा के अलावा सिवाया टोल प्लाजा पर भी यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed