फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambedak statue was vandalized in Rardhana village of Meerut, lot of resentment among people of society

मेरठ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: आंबेडकर की प्रतिमा खंडित, लोगों में भारी आक्रोश, अतुल प्रधान ने किया ट्वीट

Mon, 03 Jul 2023 01:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। रार्धना गांव में शरारती तत्वों द्वारा आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Ambedak statue was vandalized in Rardhana village of Meerut, lot of resentment among people of society
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। वहीं, इस घटना को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी ट्वीट किया है।

विज्ञापन


ये है मामला 
सरधना क्षेत्र के रार्धना गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। वहीं, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नई प्रतिमा रखवाने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर समाज के लोगों ने रोष जताया। सूचना के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने इससे पहले भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया था। रार्धना में अज्ञात लोगों ने रविवार रात्रि में पत्थर मारकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

बताया गया कि गांव में तीसरी बार आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया है। उधर, जानकारी मिलने पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। अनुसूचित जाति के लोगों ने घटना की निंदा की है और उनमें रोष है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जबकि वहीं गांव में नई प्रतिमा रखवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed