फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambala Intercity and Saharanpur-Delhi MEMU will remain canceled on 28th November.

Meerut News: अंबाला इंटरसिटी और सहारनपुर-दिल्ली मेमू 28 नवंबर को रहेगी रद्द

Sat, 23 Nov 2024 04:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Ambala Intercity and Saharanpur-Delhi MEMU will remain canceled on 28th November.
मेरठ। सकौती टांडा रेलवे स्टेशन के यार्ड में काम के कारण 26 से 28 नवंबर तक ब्लॉक रहने पर दस ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। चार ट्रेन रद्द रहेंगी और तीन को वाया शामली को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांश शेखर उपाध्याय के अनुसार सकौती स्टेशन के यार्ड में 26 से लेकर 28 नवंबर तक अलग-अलग समय पर ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। 26 नवंबर को 14304 दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर, 14332 दिल्ली-कालका पैसेंजर को टपरी से वाया शामली होकर चलाया जाएगा। पुरी से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन संख्या 18477 करीब डेढ़ घंटे तक गाजियाबाद में खड़ी रहेगी। ट्रेन संख्या 14681 जालंधर इंटर सिटी सुपर भी करीब 90 मिनट प्रभावित होगी। ट्रेन संख्या 14310 और 14309 उज्जैनी ऋषिकेश एक्सप्रेस अप और डाउन में प्रभावित होगी।
विज्ञापन

27 नवंबर को ट्रेन संख्या 12903 गोल्डन टेंपल मेल गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर होकर नहीं जाएगी। इस ट्रेन को निजामुद्दीन जंक्शन से वाया शाहदरा, शामली, टपरी से निकाला जाएगा। 28 नवंबर को ट्रेन संख्या 14522-14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी अप और डाउन में रद रहेगी। ट्रेन संख्या 04460 और 04459 दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed