फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: Roads Udyogpuram are damaged in Meerut

यूपी: उद्यमी हुए लाचार, उद्योगपुरम में उड़ रहे धूल के गुबार, सामने आई सरकार के दावों की हकीकत

Thu, 10 Jun 2021 03:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजदीप जाखड़, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजदीप जाखड़, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Jun 2021 03:32 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम ने उद्योगपुरम की हालत देखी तो सरकार के दावों की हकीकत सामने आ गई। वहीं नगर निगम ने सुधार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तो पास कर दिया है, लेकिन इसका टेंडर अभी आमंत्रित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Roads Udyogpuram are damaged in Meerut
उद्योगपुरम के रास्ते खराब पड़े हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार भले ही उद्योगों के लिए रियायतें देने और बुनियादी ढांचा मजबूत करने का दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत इसके उलट है। मेरठ के परतापुर स्थित उद्योगपुरम में उद्यमियों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही है। सड़कें और नालियां टूटी पड़ी हैं। जलनिकासी का इंतजाम नहीं है। यह हाल तो तब है, जब मोहकमपुर के बाद उद्योगपुरम शहर का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र है। यहां स्पोर्ट्स की अंतरराष्ट्रीय स्तर की इकाई हैं, जिनसे मेरठ का नाम दुनिया में चमकता रहा है। मुख्य सड़क बदहाल है। उद्योग बंधु की बैठकों में समस्या को उठाया जाता रहा है, यही नहीं आईआईए पदाधिकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर समस्या से अवगत करा चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं, नगर निगम ने सुधार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तो पास कर दिया है, लेकिन इसका टेंडर अभी आमंत्रित नहीं किया गया है। जब तक टेंडर होगा, तब तक बारिश शुरू होने की संभावना है। ऐसे में बारिश के बाद ही काम शुरू होगा। इसके चलते उद्योगपुरम में जलभराव हो जाएगा। 
विज्ञापन


इस तरह खर्च होंगे डेढ़ करोड़
नगर निगम ने वायु गुणवत्ता सुधार योजना के तहत उद्योगपुरम की मुख्य सड़क और नालियों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। उद्योगपुरम में एक्यूरेट रग्लास कंपनी से स्टैग इंटरनेशनल के सामने से होते हुए इंडियन क्रोम प्राइवेट लिमिटेड तक डैंस द्वारा सड़क निर्माण, नाली निर्माण और साइड पटरी निर्माण का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले उद्यमी
औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं नहीं है। सड़क और नालियां टूटी पड़ी हैं। जल निकासी का इंतजाम नहीं है। हल्की बारिश में भी परेशानी खड़ी हो जाती है। यहां काम करना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालातों में उद्योग कैसे विकास करेंगे। - अनुराग अग्रवाल, चेयरमैन आईआईए मेरठ 


जब तक इंडस्ट्री के लिए बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ नहीं होगी, तब तक विकास संभव नहीं है। उद्योगपुरम का वर्षों से बुरा हाल है। बारिश में पानी भरने से संस्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। निगम को बारिश से पहले ही समाधान करना चाहिए। - रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed