फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: RapidX Rail will start running till Shatabdi Nagar in March 2024

खुशखबर: मार्च में शताब्दीनगर तक दौड़ने लगेगी रैपिडएक्स रेल, एनसीआरटीसी ने पकड़ी रफ्तार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Fri, 28 Apr 2023 05:35 PM IST
कपिल kapil संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ
संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

Meerut News : आपके लिए एक खुशखबर है। बताया गया कि शताब्दीनगर तक मार्च में रैपिडएक्स रेल दौड़ने लगेगी। पढ़िए पूरी खास रिपोर्ट-

विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: RapidX Rail will start running till Shatabdi Nagar in March 2024
रैपिडएक्स रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिडएक्स रेल का काम अब फर्राटा भर रहा है। एनसीआरटीसी की तैयारी है कि मार्च 2024 में मेरठ में रैपिडएक्स रेल दौड़नी शुरू हो जाए। ईस्टर्न पेरिफेरिल एक्सप्रेसवे (ईपीई) दुहाई से शताब्दीनगर तक अब स्टेशन जोड़े जाएंगे। इसके लिए एनसीआरटीसी ने टेंडर जारी कर दिए हैं, जो नौ मई को खोले जाएंगे। अगले दो महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसे सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी के आने की संभावना
निकाय चुनाव की सियासी तपिश के साथ ही लोकसभा चुनाव की बिसात भी बिछने लगी है। निकाय चुनाव को लोकसभा की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, इसमें सियासी दलों ने ताकत झोंक दी है। सियासी जानकारों का कहना है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद इसे जनता को सौंपते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी-2023 में दिल्ली से मेरठ इसी मार्ग से आए थे। वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रैपिडएक्स में सवार होकर पीएम मेरठ आएंगे और रैपिडएक्स की सौगात शहर को देंगे।
विज्ञापन


एनसीआरटीसी ने तेज किया काम
निकाय चुनाव के मद्देनजर जहां पूरा महकमा चुनाव में जुटा है वहीं, एनसीआरटीसी ने काम की रफ्तार तेज कर दी है। जीरो माइल्स पर अब नेशनल कॉलेज के पास से सड़क का लूप बनाकर वाहनों को निकाला जा रहा है। इसी के साथ दिल्ली चुंगी पर भी रात में बेरिकेडिंग कर अतिरिक्त स्टाफ लगाकर काम किया जा रहा है। एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर निर्धारित समय से पहले ही ट्रेनों का परिचालन करने की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: एआईएमआईएम पार्टी के महानगर अध्यक्ष बोले- भाजपा से नहीं डरता मुसलमान, आगे कहा...

प्रबंध निदेशक के दौरे के बाद आई तेजी
एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने मुरादनगर से शताब्दीनगर तक सभी स्टेशनों और वायाडक्ट (जिस पुल पर ट्रेन दौड़ेगी) के निर्माण का जायजा हाल ही में लिया था। यह एनसीआरटीसी की निर्माण योजना का पैकेज-3 है। इसमें मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर स्टेशन आते हैं। ईपीई दुहाई से लेकर शताब्दीनगर तक स्टेशन लिंकेज के लिए एनसीआरटीसी ने टेंडर जारी कर दिए हैं, जो नौ मई को खुलेंगे। माना जा रहा है कि दो महीने में इस पर काम शुरू होगा और सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

दो महीने में शुरू होगा स्टेशन जोड़ने का काम
दिल्ली रोड पर दुहाई से दिल्ली चुंगी तक रैपिड पिलर पर चलेगी, जबकि इसके बाद जीरो माइल्स के पास तक अंडरग्राउंड रहेगी। दुहाई से मोदीनगर तक वायाडक्ट का काम और मोदीनगर साउथ व नॉर्थ स्टेशन के कॉनकोर्स और प्लेटफार्म लेवल का निर्माण पूरा हो चुका है। स्टेशन की प्री फैब्रिकेटेड छत के इंस्टालेशन का काम भी शुरू किया जा रहा है। माना जा रहा है कि स्टेशनों को जोड़ने का काम अगले दो महीने में शुरू होगा और छह महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव

27 किलोमीटर बन चुका वायाडक्ट
मुरादनगर से शताब्दीनगर तक के खंड की लंबाई 31 किलोमीटर है। इसमें 27 किलोमीटर के हिस्से में वायाडक्ट निर्माण पूरा हो चुका है। मुरादनगर से आगे की ओर ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू किया जा रहा है। - पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed