फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: Police is investigating in the case of seeking extortion in the name of the mother of criminal Sunil Rathi

यूपी: दो करोड़ की रंगदारी का मामला, अमर उजाला की पड़ताल में सही निकली ये बड़ी बात

Thu, 30 Jul 2020 03:34 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jul 2020 03:34 PM IST
सार

  • जिस ट्यूबवेल में रंगदारी की रकम पहुंचाने को कहा गया था, वहां तक पहुंची अमर उजाला की टीम 
  • ट्यूबवेल पर दो-तीन दिन से आ-जा रहे थे संदिग्ध
  • मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के कुरथल गांव में स्थित है ट्यूबवेल, पूरे दिन इलाके में रहता है सन्नाटा

विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Police is investigating in the case of seeking extortion in the name of the mother of criminal Sunil Rathi
मुजफ्फरनगर के कुरथल गांव की इसी ट्यूूबवेल पर मंगाए गए थे रंगदारी के पैसे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो करोड़ रुपये की रंगदारी जिस ट्यूबवेल पर पहुंचाने को कहा गया है, वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के कुरथल गांव में है। बुधवार को अमर उजाला संवाददाता ने इसकी पड़ताल की तो पत्र में ठिकाने का जो हुलिया बताया गया था, वह एकदम सही निकला। वहां दो-तीन दिन से संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा था।

विज्ञापन


मेरठ से शामली जाने वाली मेनरोड के किनारे स्थित यह दो मंजिला ट्यूबवेल कुरथल गांव के किसान रामशरण की है। अमूमन दिन में भी यह पूरा इलाका सुनसान ही रहता है। ट्यूबवेल के पास में ही रामशरण के भाई सुरेंद्र का ढाबा है। अमर उजाला संवाददाता को ट्यूबवेल पर एक आदमी मिला। पहले तो वह हिचका, लेकिन कुरेदने पर बातचीत शुरू की। बताया कि दो-तीन दिन से यहां पर कुछ लोग आते हैं, थोड़ी देर रुकने के बाद चले जाते हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही यहां सन्नाटा रहता है। ढाबा भी तभी से बंद है। दो-तीन दिन से ट्यूबवेल पर संदिग्ध गतिविधियां देखकर लोगों ने बुढ़ाना की थाना पुलिस को भी अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस अगर गंभीर होती तो कोई न कोई सुराग हाथ लग सकता था।    
विज्ञापन


बदमाश बागपत का और मुजफ्फरनगर में मंगाई रकम
रंगदारी का मामला तीन जिलों से जुड़ गया है। सुनील राठी बागपत का है। रंगदारी मेरठ के सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन से मांगी और रकम लेने के लिए ठिकाना रखा मुजफ्फरनगर जनपद का। तीन जनपद की पुलिस इस मामले से जुड़ रही है। पुलिस की छोटी सी लापरवाही यहां बड़ी वारदात करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गायक परिवार हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट में हुई ये पुष्टि, अब होगी बड़ी कार्रवाई, खौफनाक थी पूरी वारदात

आखिर किसका मिल रहा राठी परिवार को संरक्षण  
बागपत में ईंट भट्टा मालिक देशराज व हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में पुलिस ने लिखा पढ़ी में सुनील राठी को आरोपी बनाया। बागपत, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर में लगातार अपराधिक वारदातों में सुनील राठी का नाम सामने आ रहा है। सवाल उठ रहा कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी राठी परिवार पर पुलिस शिकंजा क्यों नहीं कस रही है? आखिर उसे किसका संरक्षण मिल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed