फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala special report on Hastinapur assembly of Bijnor Lok Sabha

Bijnor Lok Sabha: हस्तिनापुर में साइकिल, हाथी का दिखा असर, खूब चला हैंडपंप, पढ़िए खास रिपोर्ट

Sat, 20 Apr 2024 06:21 PM IST
कपिल kapil राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2024 06:21 PM IST
सार

Election 2024 : बिजनौर लोकसभा की हस्तिनापुर विधानसभा में शुक्रवार को मतदान के दौरान साइकिल, हाथी का असर दिखा। वहीं, हैंडपंप खूब चलता दिखाई दिया। अमर उजाला की यह खास रिपोर्ट पढ़िए।

विज्ञापन
Amar Ujala special report on Hastinapur assembly of Bijnor Lok Sabha
हस्तिनापुर में मतदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर लोकसभा सीट की हस्तिनापुर विधानसभा में जातीय समीकरण हावी नजर आया। कहीं साइकिल तो कहीं हाथी दौड़ता दिखा वहीं मतदाताओं ने हैंडपंप भी खूब चलाया। मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा है। बूथों पर मुस्लिम, दलित मतदाताओं की लंबी लाइनों ने कमोबेश एनडीए गठबंधन को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि रालोद और भाजपा का वोट बैंक भी वोट डालने से पीछे नहीं रहा। उम्मीद से काफी कम मतदान हुआ। इस कारण चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। 

विज्ञापन


हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर 350192 मतदाता हैं। इनमें से 57.56 प्रतिशत मतदाताओं ने ही देर शाम तक मतदान किया। कम मतदान होने से हार-जीत का समीकरण भी उलझ गया है। शुक्रवार को सुबह सात बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर जहां सुबह से ही लाइनें लगीं तो वहीं कुछ केंद्र दोपहर के समय सूने हो गए। मत-प्रतिशत गिरता देखकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जगाया और शाम के समय कुछ बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगीं। 

विज्ञापन

सुबह सात बजे से शाम तक मवाना स्थित एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में बूथों पर लाइन देखी गई। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक रही। इसी के बराबर में लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बूथों पर भी मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। यहां पर मुस्लिम मतदाता सपा गठबंधन प्रत्याशी दीपक सैनी के पक्ष में एकमत दिखाई दिए। 

हिंदू मतदाताओं की संख्या इन बूथों पर कम बतायी गई। छोटा मवाना स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे बूथों पर मतदाता तो दिखे, लेकिन संख्या बहुत कम देखने को मिली। खंड विकास कार्यालय खेड़ी में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 11 बजे तक मात्र 12 प्रतिशत ही मतदान हुआ। ऐसा ही हाल प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल भैंसा में देखने को मिला। हस्तिनापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में बूथों दोपहर 2.30 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान देखा गया।  बाकी जाट, वैश्य अन्य पिछड़ी जातियों के मतदाता रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान का हैंडपंप चलाते मिले। हस्तिनापुर में सठला, निलोहा, मवाना खुर्द, बहादरपुर, पूठी, रामनगर, गणेशपुर आदि गांवों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र में ये रहती हैं जातियां 
मुस्लिम, गुर्जर, दलित, त्यागी, ब्राह्मण, सैनी, कश्यप, जैन, वैश्य, सिख, वाल्मीकि आदि मतदाता हैं।

गुर्जर समेत कई जातियों ने खूब चलाया हैंडपंप
हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर गुर्जर, जाट, वैश्य, सिख, जैन, कश्यप, प्रजापति, त्यागी, ब्राह्मणों ने एकजुट होकर रालोद का हैंडपंप चलाया। सैनी मतदाताओं को छोड़ दें तो बाकी भाजपा व रालोद का समस्त परंपरागत वोट बैंक एकजुट दिखाई दिया। वह अलग बात है कि इस वोट बैंक की संख्या मतदान केन्द्रों पर कम देखने को मिली। कम हुआ मत प्रतिशत कहीं न कहीं रालोद प्रत्याशी की धड़कन बढ़ाता दिख रहा है। हालांकि इस विधान सभा सीट पर गुर्जर मत प्रत्याशी की हार जीत तय करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पढ़िए खास रिपोर्ट: एकतरफा मतदान की चर्चा ने बदल डाला हवा का रुख, राजपूतों के मतदान केंद्रों ने बढ़ाई बेचैनी

मुस्लिम साइकिल पर और दलितों ने की हाथी की सवारी 
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम मतदाता एकजुटता के साथ सपा की सवारी करते दिखे। सैनी और यादव मतदाता में बिखराव दिखाई दिया। इसके अलावा अन्य वोटों में भी सपा ने सेंध लगायी है। मुस्लिम मतदाताओं की एकजुटता ने चुनावी परिणाम उलझा दिए हैं। कुछ जाट मत भी बसपा के पाले में बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Election : यूपी की इस लोकसभा पर नजर आया ध्रुवीकरण, अन्य सात सीटों के वोटरों ने भी चौंकाया, पढ़ें खास रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed