फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: Army has taken initiative to start Oxygen Plant in Meerut

यूपी: ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए मैदान में उतरी सेना, विशेषज्ञों को किया गया अलर्ट

Sun, 02 May 2021 01:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, दीपक भारद्वाज, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, दीपक भारद्वाज, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 May 2021 01:14 PM IST
सार

कोरोना काल में गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए सेना ने भी मदद देना शुरू कर दिया है। मेरठ स्थित पश्चिमी यूपी सब एरिया से सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए मदद मांगी गई है।

विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Army has taken initiative to start Oxygen Plant in Meerut
ऑक्सीजन प्लांट

विस्तार

कोरोना काल में गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए सेना ने भी मदद देना शुरू कर दिया है। मेरठ स्थित पश्चिमी यूपी सब एरिया से सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए मदद मांगी गई है। इस पर सेना ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत विशेषज्ञों की टीम को सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया है। आज प्लांट का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन मेरठ भी लगातार सेना के साथ संपर्क में है। मेरठ के अस्पतालों में कम बेड पड़ने के कारण सेना की मदद ली जा सकती है। इसके लिए रक्षामंत्री लगातार सेना के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मदद करने के लिए कह चुके हैं।

विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि अगर मेरठ में भी दिक्कत आती है तो वह अलर्ट है। जिले में तेजी से ऑक्सीजन प्लांट से हो रही सप्लाई को देखते हुए सेना ने कहा है कि वह यहां भी ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत और उसके रखरखाव के लिए तैयार रहेगी। इसके लिए सेना को सूचना देने की जरूरत है। इस संबंध में जिलाधिकारी के. बालाजी, एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी, एसडीएम सदर संदीप भागिया सेना के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों को किया गया अलर्ट
सेना ने 510 बेस वर्कशॉप, नौ डिव और 22 डिव के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। यही विशेषज्ञ सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं। कोरोना से जंग में यदि जरूरत पड़ी तो अन्य मिलिट्री स्टेशन से विशेषज्ञों की टीम को बुलाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी सामने आ रही है। कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भी ऑक्सीजन सप्लाई बेड फुल हो गए हैं। ओवरलोड होने से ऐसी हालत हैं। हालांकि इस मामले में सेना और जिला प्रशासन समन्वय बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

UP Panchayat Chunav Result 2021: मेरठ के सरूरपुर ब्लाक में पहला परिणाम घोषित, जानें इन छह जिलों का हर अपडेट

लाचार जिंदगी बेबस मौत : शवों को चादर में लपेटकर ले जाने को मजबूर परिजन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed