{"_id":"60f9252d59467e6bc505fe40","slug":"amar-ujala-honored-the-families-of-the-players-who-participating-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिले चेहरे : टोक्यो ओलंपिक पहुंचे खिलाड़ियों के परिजनों को अमर उजाला ने किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिले चेहरे : टोक्यो ओलंपिक पहुंचे खिलाड़ियों के परिजनों को अमर उजाला ने किया सम्मानित
Thu, 22 Jul 2021 01:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:51 PM IST
सार
इन सभी खिलाड़ियों के इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार का अहम योगदान रहा है। अमर उजाला ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे ऑफिस में इनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के माता पिता एडीजी राजीव सभरवाल के साथ
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले मेरठ के खिलाड़ियों के परिजनों का आज दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में सम्मान किया गया। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने खिलाड़ियों के परिजनों को बुके देकर और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
क्रांतिधरा मेरठ के लिए ये गर्व की बात है कि टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के 10 खिलाड़ियों में 5 यहां से जुड़े हैं। एक खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक में है।
विज्ञापन
देश के लिए पदक जीतने के मुकाम पर खड़े इन खिलाड़ियों के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। इन सभी खिलाड़ियों के इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार का अहम योगदान रहा है। अमर उजाला ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे ऑफिस में इनके परिवार के लोगों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
ये हैं ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ी
प्रियंका गोस्वामी, एथलीट
सौरभ चौधरी, शूटर
अन्नू रानी , एथलीट
वंदना कटारिया , हॉकी
सीमा पुनिया, एथलीट
विवेक चिकारा, पैरा तीरंदाज (पैरालम्पिक में कोटा)