फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation: 121 people donated blood in Baghpat district

अमर उजाला फाउंडेशन: बागपत में जिंदगी बचाने के लिए 121 लोगों ने किया महादान

Sat, 13 Jul 2019 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Jul 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: 121 people donated blood in Baghpat district
महिलाओं ने भी रक्तदान किया - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन ने कारगिल शहीदों की स्मृति में कस्बे के सर्वोदय हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 140 लोगों ने पंजीकरण कराया, इनमें से 121 लोगों ने महादान किया। युवाओं ने रक्तदान करने के लिए उत्साह दिखाया।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्वोदय हॉस्पिटल एण्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अग्रवाल मंडी टटीरी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर किया। उन्होंने खुद रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। धामा ने कहा कि देश पर जान लुटाने वाले वीर हमेशा लोगों के दिल में जिंदा रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान सबसे बड़ा दान हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि कारगिल की लड़ाई में बागपत के वीरों ने खास भूमिका निभाई। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय और सर्वोदय हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रबंधक डॉ. दिनेश चौधरी ने बताया कि कैंप में 140 लोगों ने पंजीकरण कराया, लेकिन 121 लोगों ने रक्तदान किया। 19 लोगों का पंजीकरण भावी डोनर के रूप में किया। अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, सर्वोदय हॉस्पिटल के प्रबंधक तेजपाल सिंह, प्रबंधक प्रमोद पंवार, महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान, ब्राह्मण समाज के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जाट महासभा के संयुक्त मंत्री गजेंद्र सिंह कुंडू, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष प्रदीप ढाका, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विपिन त्यागी और युवा कांग्रेस नेता दीपक शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की स्मृति में इन्होंने किया रक्तदान
यतेंद्र पाल सिंह, मनीष ढाका, प्रमोद गोस्वामी, सत्यवीर गिरि, रेशम सिंह, नकुल कुमार, निधि, सचिन तोमर, अवध कुमार, सोनू, मनवीर नैन, नितिन गर्ग, रिया जुल इस्लाम, दिनेश, पंकज भारद्वाज, प्रभात रोहिला, परविंद्र सिंह, राजीव रतन शर्मा, अवनीश आर्य, मनोज बंसल, स्नेहा, आशीष कुमार, नवनीत धामा, निशा, संदीप कुमार, बागपत विधायक योगेश धामा, काजल चौधरी, रूपा, काजल, शिखा, शिवम, शान मोहम्मद, शिवम राणा, विकास कुमार, निशांत मलिक, समीर, अंकित कुमार, शिवा विश्वकर्मा, विनीत कुमार, शिवानी चौहान, कर्मवीर सिंह, मंजू शर्मा, सचिन धामा, अश्वनी शर्मा, दुष्यंत भारद्वाज, गौरव, गुड्डू, लोकेश शर्मा, रोहित कुमार, नवीन कुमार, राहुल माहेश्वरी, अनुज चौधरी, सागर, राज किशोर, विवेक शर्मा, बलबीर सिंह, राकेश पांडेय, योगेश शर्मा, राहुल, सतीश शर्मा, शक्ति, मुंसाद, रामानंद, प्रमोद गुर्जर, विपिन त्यागी, विपिन माहेश्वरी, रोहित धनकड़, फिरोज खान, रविंद्र कुमार, नितिन तोमर, कामिल मलिक, आर्य कुमार, वकील राजपूत, विनेश कुमार, दीपक शर्मा, नितिन कुमार, सचिन कुमार, संदीप, सचिन, नेहा चौहान, रमेश, अमित धामा, पवन कुमार, निशा, सुमित धामा, सचिन सैनी, राजीव कुमार, सुभाष चंद, रूबी कश्यप, अमित गुप्ता, अमित धामा, राजदीप, मनोज कुमार, नीरज चौहान, गजेंद्र सिंह, जसबीर, ऋषभ, उदयवीर सिंह, मांगेराम, योगेंद्र सिंह, महबूब अली, सचिन पंवार, अरविंद पंवार, अमित राजपूत, नीरज, मनीष कुमार, ओपी सेठी, रमेश कुमार, निशा चौहान, आतिश, अंजू, राजेश कुमार, मानसी सिंगल, राजेंद्र तिवारी, अफरोज मलिक, वीरपाल, रोहित कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अंजलि और अनुज कुमार ने शहीदों की स्मृति में रक्तदान किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed