फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive: big scame in meerut, sold the lease of dalit to 60 people for 5 crores

एक्सक्लूसिव: मेरठ में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला आया सामने, 5 करोड़ में 60 लोगों को बेच दिया महिला की कृषि भूमि का पट्टा

Tue, 29 Mar 2022 02:54 PM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क,
राजदीप जाखड़, न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Mar 2022 02:54 PM IST
सार

मेरठ भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक कॉलोनाइजर ने एक अनुसूचित जाति की महिला की कृषि भूमि का गैरकानूनी रूप से वसीयत कराकर पट्टे को पांच करोड़ रुपये में 60 लोगों को बेच दिया। आगे विस्तार से पढ़ें पूरी खबर: -

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: big scame in meerut, sold the lease of dalit to 60 people for 5 crores
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है।  जिले के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में एक कॉलोनाइजर ने एक अनुसूचित जाति की महिला की पट्टे की कृषि भूमि की पहले फर्जी वसीयत कराई और फिर कॉलोनी काटकर 60 लोगों को बैनामे कर दिए। जमीन 2120 वर्ग मीटर जमीन थी और इसमें बैनामे 10 हजार वर्ग मीटर के कर दिए गए। आरोपी ने करीब पांच करोड़ रुपये कमाए। 

विज्ञापन


जालसाजी का बड़ा मामला
जालसाजी का शिकार हुए एडवोकेट आदेश कुमार और शक्तिराज सिंह ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वंडर सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह और रजनीश ने गांव अम्हेड़ा आदिपुर निवासी अनुसूचित जाति की महिला रुमालो की पट्टे की खसरा नंबर 305 की 2110 वर्ग मीटर कृषि भूमि फर्जी वसीयत से अपने नाम करा ली। नियमानुसार अनुसूचित के पट्टे का बैनामा, दानपत्र या पट्टा किसी गैर अनुसूचित को नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन

गैर अनुसूचित जाति के यशपाल और रजनीश ने पहले गैरकानूनी ढंग से यह जमीन ली और फिर इसमें साईं गार्डन के नाम से कॉलोनी काट दी। शक्तिराज ने बताया कि कॉलोनाइजर ने कुछ बैनामे तो खसरा नंबर 305 के कराए, जबकि कब्जा खसरा नंबर 299 में दिया है। इस तरह उसने करीब पांच करोड़ रुपये कमाए। शिकायत के बाद डीएम ने एसडीएम सदर से जांच जांच कराई और कॉलोनाइजर को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई के लिए 20 तारीख तय की है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठवासियों को आज शाम से मिल सकता है गंगाजल, पाइप लाइन हुई ठीक, लेकिन नहीं चला प्लांट

कठघरे में एमडीए और स्टांप विभाग
इस प्रकरण से कई विभाग भी कठघरे में आ गए हैं। अनुसूचित जाति की महिला रुमालो देवी की 2016 में मृत्यु हो चुकी है। पट्टे की वसीयत गैर अनुसूचित के नाम कैसे हो गई। बैनामे होते रहे और स्टांप विभाग सोता रहा। कृषि भूमि में कॉलोनी कट गई और एमडीए ने कोई कार्रवाई नहीं की। एडवोकेट शक्तिराज का आरोप है कि इन सभी विभागों की इस फर्जीवाड़े में सांठगांठ है। 
 
सख्त कार्रवाई होगी
अनुसूचित जाति की महिला के पट्टे को अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जालसाजी का मामला सामने आया है। जांच के बाद आरोपी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। -के. बालाजी, जिलाधिकारी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed