फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   am on Meerut-Bijnor National Highway, pedestrians worried

Meerut News: मेरठ-बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम, राहगीर परेशान

Wed, 20 Nov 2024 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
am on Meerut-Bijnor National Highway, pedestrians worried
मवाना (मेरठ)। घने कोहरे के साथ ही अन्य कारणों से मेरठ-बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार जाम लगने से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। मंगलवार को भी इस मार्ग पर कई बार दो से तीन घंटे तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

दरअसल, मवाना खुर्द से आगे टोल बनने के कारण अधिकांश वाहन मवाना खुर्द से मवाना होते हुए और बिजनौर से आने वाले वाहन फलावदा चौराहे से फ्लाईओवर की ओर से आ रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण, ई-रिक्शाओं की भरमार होने और दोनों ओर फुटपाथ को पार्किंग के रूप में प्रयोग करने से जाम की समस्या बढ़ी है। मवाना नगर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का बहुत अधिक दवाब बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं, गन्ने से लदे वाहन भी अब बढ़ने लगे हैं। गन्ना लदे वाहनों के कारण भी जाम की स्थिति बनने लगी है। हालात यह है कि पांच मिनट के रास्ते को पार करने में कई बार आधा घंटा तक लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। इसलिए इस समस्या के लिए वैकल्पिक इंतजाम कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed