फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alto overturned in front of Partapur police station, three women seriously injured

Meerut News: परतापुर थाने के सामने कार पलटी, तीन महिलाएं गंभीर घायल

Thu, 21 May 2026 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Alto overturned in front of Partapur police station, three women seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाने के सामने दिल्ली रोड पर मालवाहक वाहन से ऑटो टकरा गया। बताया गया कि खराब होने के कारण वाहन दिल्ली रोड पर खड़ा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक का ध्यान भटक गया और उसका ऑटो वाहन से टकरा गया हादसे में गीता निवासी घोपला, भगवती निवासी परतापुर, शाईमा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर थाने में मौजूद परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला मौके पर पहुंचे और अपने वाहनों से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, गीता निवासी घोपला,भगवती और डुंगरावली निवासी शाईमा सवार होकर सदर बाजार निवासी अतुल के ऑटो में मेरठ की जा रही थी। परतापुर थाने के सामने तकनीकी खराबी होने के कारण एक वाहन दिल्ली रोड पर खड़ा था, इसी दौरान ऑटो चालक अतुल को ध्यान भटक गया वाहन से टकराने के कारण ऑटो पलट गया। इसके बाद ऑटो में सवार तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को देखकर परतापुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर दौड़े और अपने पुलिस वाहन में तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed