फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Altar purification completed in the Panchkalyanak Festival pandal

Meerut News: पंचकल्याणक महोत्सव पंडाल में वेदी शुद्धि संपन्न

Fri, 05 Dec 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Altar purification completed in the Panchkalyanak Festival pandal
मेरठ। जैन समाज के पावन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को उपाध्याय वृषभानंद मुनि ससंघ कमला नगर जैन मंदिर से जनसमूह एवं बैंड-बाजे के साथ दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड अयोध्यानगरी में पहुंचे। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पंडाल में पहुंचते ही वृषभानंद मुनि ने सर्वप्रथम वेदी शुद्धि का पावन कर्म संपन्न कराया।
विज्ञापन

यह धार्मिक अनुष्ठान बाल ब्रह्मचारी नमन भैया के नेतृत्व में सुनील जैन, अमन जैन के परिवार ने किया। उपाध्याय वृषभानंद मुनि ने सभी को जिनशासन की मर्यादाओं का पालन करने, अहिंसा संयम का जीवन अपनाने और पंचकल्याणक महोत्सव में पूर्ण श्रद्धा से सहभागी बनने का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में महोत्सव चेयरमैन वीरेंद्र जैन, ऋषभ जैन, अजय जैन, प्रदीप जैन, आलोक जैन, विपिन जैन, संजीव जैन, प्रियांक जैन, आनंद जैन, संजय जैन, अभिनव जैन साधु सेवा समिति के सभी लोग रहे।
विज्ञापन

वेदी शुद्धि के बाद वृषभानंद मुनि ने ससंघ एक दिन के प्रवास के लिए सरस्वती लोक जैन मंदिर के लिए प्रस्थान किया। प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि शुक्रवार को इंदौर के भजन सम्राट मयूर जैन अपनी मधुर वाणी में जिनस्तुतियों एवं भक्तिरस से सभी को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि जैन समाज के इस ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पश्चिम उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed