फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Along with the inauguration of Ramlila, the foundation stone was laid for the hall to be built at a cost of Rs 25 lakh.

Meerut News: रामलीला उद्घाटन के साथ 25 लाख से बनने वाले हॉल किया शिलान्यास

Mon, 22 Sep 2025 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Along with the inauguration of Ramlila, the foundation stone was laid for the hall to be built at a cost of Rs 25 lakh.
रामलीला मैदान में हॉल का भूमि पूजन करते चेयरपर्सन व रामलीला कमेटी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे में सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर श्रीराम लीला का उद्घाटन किया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने रामलीला मैदान में बड़े हॉल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि करीब 25 लख रुपए की लागत से कस्बे के रामलीला मैदान में बड़े हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसे कस्बे के सर्व समाज के लोग धार्मिक कार्यक्रम एवं अपने अन्य निजी कार्यक्रमों के लिए निशुल्क प्रयोग में ला सकेंगे। उन्होंने कहा कि कस्बे में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनके पास पर्याप्त स्थान नहीं है। इसलिए ऐसे सभी कार्यक्रमों के लिए रामलीला मैदान उचित स्थान होगा। हाल के निर्माण से सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन और भी सुगमता से हो सकेगा। उन्होंने बताया कि हॉल निर्माण के बाद रामलीला मैदान को और भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन



नारद की तपस्या डगमगाया इंद्र का सिंहासन

रामलीला के उद्घाटन के बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने बताया कि पहले दिन के मंचन में श्री गोदा रंगनाथ आदर्श रामलीला संस्था, वृंदावन के कलाकारों ने नारद मोह लीला का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें दिखाया गया कि नारद की कठोर तपस्या से इंद्र का सिंहासन डगमगा उठता है। इंद्रदेव उनकी तपस्या भंग करने के लिए अप्सराओं और कामदेव को भेजते हैं, किंतु वह असफल रहते हैं। तत्पश्चात भगवान विष्णु अपनी माया से नारद के अहंकार का निवारण करते हैं। मंचन के अगले चरण में रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों के मंचन को देखकर रामलीला मैदान में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त रामलीला कमेटी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed