फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Along with planting trees, its protection is also important: Dinesh Khatik

वृक्ष हमें देते है जीवनदान, पौधे लगाने के साथ उसकी सुरक्षा भी जरूरी: दिनेश खटीक

Sun, 21 Jul 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Along with planting trees, its protection is also important: Dinesh Khatik
शामली कैराना रोड पर एक पेड़ माँ के नाम,पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान के दौरान पौधा
शामली। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक रहे। उन्हाेंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते है, हमें पौधे लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन

शनिवार को ''एक पेड़ मां के नाम, पौधे लगाओ- पेड़ बचाओ पौधरोपण जन अभियान- 2024 कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी यमुना नहर ब्रेक प्वाइंट होटल के पीछे शामली कैराना रोड पुलखेड़ी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग प्रभारी मंत्री दिनेश द्वारा पीपल का पौधा रोपित कर किया गया। वहीं नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बरगद, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने अशोक का पौधरोपण किया।
विज्ञापन

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अशोक, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने आंवला, विधायक प्रसन्न चौधरी ने चक्रेसिया, विधायक थानाभवन अशरफ अली ने कचनार का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम रविंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, डीएफओ जगदेव सिंह द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए। मुख्य अतिथि दिनेश खटीक ने कहा कि एक नया भारत कैसा हो, एक नया उत्तर प्रदेश कैसा हो उसको लेकर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो लक्ष्य लिया है उसको अभियान के रूप में सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम जैसे एक बच्चा पैदा होता है उसके बाद मां बच्चे की परवरिश करती है, उसको अच्छी शिक्षा दीक्षा देकर उसका अच्छा जीवन बनाने का काम करती है। इस तरीके से प्रधानमंत्री ने लक्ष्य लिया है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगे और जो आम जीवन है आदमी का वह कैसे बच सके, क्योंकि पेड़ पौधे अगर ज्यादा संख्या में लगेंगे तो जीवन अच्छा होगा। कहा कि जल ही जीवन है, वृक्ष ही जीवन है, इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रति एक आदमी का जीवन अच्छा हो, नदियां सुरक्षित रहे, प्रकृति कैसे अच्छी हो उसको लेकर अभियान चलाया है। प्रदेश के अंदर जितने भी विभाग है उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में 1569672 पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उपस्थित बच्चों अनुरोध किया कि आप अपने घर ,दुकान, स्कूल में एक पौधा जरूर लगाए। वृक्ष के महत्व समझाते हुए कहा कि पौधा माता-पिता की तरह है, जैसे एक मां बच्चे को जन्म देने का काम करती है इस तरह वृक्ष भी हमें जीवन देने का काम करते हैं। कार्यक्रम में कर्तव्य शिक्षण सेवा समिति, वेदरना फाउंडेशन एनजीओ, मुस्तकीम मल्लाह सदस्य जिला गंगा समिति, विदुषी वशिष्ठ, अंकित मलिक, व्यापार मंडल आदि द्वारा जनमानस को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed