फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   alligation on mother by teenagers

किशोरी ने मां पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत

Tue, 11 Feb 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
alligation on mother by teenagers
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। सोमवार को मां से बचकर किसी तरह एसएसपी ऑफिस पहुंची किशोरी आप बीती बताकर बिलख पड़ी। उसने बताया कि मां लोगों पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के फर्जी आरोप लगाती है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर पैसा ऐंठती है। एसपी क्राइम ने मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि मां, पिता से अलग रहती है। उसने छोटी बहन को भी डरा धमकाकर गलत काम करने के लिए मजबूर किया है। वह कई साल से फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का काम कर रही है। मुझसे भी झूठी तहरीर लिखवाकर दिलवाती है। विरोध करने पर मारपीट करती है। हाल ही में एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था, अब उससे 50 हजार रुपये में समझौता किया है। वह व्यक्ति दस हजार रुपये भी देकर गया है। पीड़िता ने मां और उक्त व्यक्ति की वीडियो भी पुलिस को दिखाई।
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि मां जबरन लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही है, जिससे मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। विरोध करने पर पांच दिन पहले मारपीट की। वह एक युवक पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। वह छोटी बहन को भी देह व्यापार में धकेल सकती है। एसपी क्राइम रामअर्ज ने सीओ कोतवाली को इस मामले में जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी महिला के यहां दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। एसपी क्राइम ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed