फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of wrong treatment and illegal abortion of the woman

Meerut News: महिला के गलत इलाज और अवैध गर्भपात का आरोप

Thu, 02 Oct 2025 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Allegations of wrong treatment and illegal abortion of the woman
पीड़ित ने सीएमओ से की शिकायत
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में एक महिला के गलत इलाज और अवैध गर्भपात का मामला सामने आया है। हर्रा निवासी मोहम्मद जिशान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर सरधना के एक कथित चिकित्सक दंपती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मोहम्मद जिशान ने बताया कि उसकी पत्नी सोनम दो माह की गर्भवती थी, इसी दौरान गर्भपात हो गया। इसके बाद वह इलाज के लिए सरधना स्थित एक चिकित्सक के पास पहुंचा। डॉक्टर ने उन्हें अपनी चिकित्सत्क पत्नी के पास मोहल्ला कमरानवाबान में क्लीनिक पर भेज दिया। जिशान का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की, जिनमें से 4 हजार रुपये फोनपे और 16 हजार नकद लिए गए। पीड़ित के अनुसार, बिना स्पष्ट अनुमति और योग्यता के गर्भपात की प्रक्रिया कर दी गई, जिससे उसकी पत्नी की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर सोनम को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट से पट्टी निकाली, जिससे संक्रमण फैल गया। हालत और अधिक खराब हो गई। पीड़ित का कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज नहीं होता तो उसकी पत्नी की जान भी जा सकती थी। जिशान का आरोप है कि जब उसने महिला डॉक्टर से इस पूरे मामले पर आपत्ति जताई तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सरधना थाने में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed