फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of vandalism and looting in the premises of a religious place, complaint to SP Rural

Meerut News: धार्मिक स्थल परिसर में तोड़फोड़ व लूट का आरोप, एसपी देहात से शिकायत

Sat, 02 May 2026 09:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 May 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Allegations of vandalism and looting in the premises of a religious place, complaint to SP Rural
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के एक धार्मिक स्थल परिसर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और महिलाओं के साथ गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने एसपी देहात से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक ट्रस्ट की सदस्य महिलाओं ने बताया कि यह ट्रस्ट सितंबर 2025 से संचालित है और समाज द्वारा धार्मिक स्थल के रखरखाव व निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान ट्रस्ट द्वारा मंदिर की मरम्मत, मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा सहित अन्य कार्य कराए गए हैं। आरोप है कि 27 अप्रैल को दोपहर 4-5 अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में पहुंचे। इन लोगों ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए जबरन धार्मिक स्थल में प्रवेश किया और दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। लूटपाट की गई। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे श्याम बोल तोमर और राम मोहन ने पहुंचकर महिलाओं को बचाया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिलाओं ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने थाना पुलिस को मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में बबीता चौधरी, शिक्षा देवी, मन्नू, शारदा देवी, राजकुमारी, राजबाला आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed