फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of threats and assault after occupying land

Meerut News: जमीन पर कब्जा कर धमकी और मारपीट का आरोप

Thu, 27 Nov 2025 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Allegations of threats and assault after occupying land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव भूनी निवासी कालीचरण ने सरधना थाने में प्रॉपर्टी डीलर पर जमीन पर जबरन कब्जा करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्रकरण को संवेदनशील मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कालीचरण ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने गांव जुलेढ़ा में प्लाट खरीदा था। कालीचरण का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने प्लाट को दोबारा बेचकर उस पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और प्लाट पर नींव डालने से रोका। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कालीचरण ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed