Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of threatening employees

Meerut News: कर्मचारियों को धमकाने का लगाया आरोप

Thu, 13 Nov 2025 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 13 Nov 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Allegations of threatening employees
मोदीपुरम। सिवाया स्थित कान्हा ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने दौराला थाने पर तहरीर देते हुए कॉलोनी में कचरा उठाने वाले और सिक्योरिटी गार्ड को धमकाए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुपरवाइजर, बिल्डर ने उन्हें धमका रहे है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मयंक त्यागी, गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए सोसाइटी में बिजली मीटरों के साथ अनियमिताओं की एक शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बाद से ही उन्हें सुपरवाइजर, बिल्डर उनसे जुड़े व्यक्तियों को डराने व धमकाने लगे। सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करने वाले सोनू को नौकरी से निकालने की धमकी देकर उनका कार्य करने से मना किया गया। इसके अलावा घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को भी धमकाया जा रहा है। कॉलोनी के लोगों ने दौराला थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed