फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of negligence in pond excavation and cleaning work.

Meerut News: तालाब की खुदाई और सफाई कार्य में लापरवाही का आरोप

Wed, 01 Jul 2026 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in pond excavation and cleaning work.
सरधना। भाकियू चढ़ूनी संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने छुर गांव में तालाब की सफाई में लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तालियान ने गांव छुर स्थित तालाब की खुदाई और सफाई कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
भाकियू (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों और ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की खुदाई और सफाई का कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन इसकी प्रगति बेहद धीमी है। उनका आरोप है कि अब तक केवल करीब 20 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है, जबकि यह कार्य मानसून शुरू होने से पहले पूरा हो जाना चाहिए था। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद यदि तालाब का कार्य अधूरा रह गया तो उसमें दोबारा पानी भर जाएगा, जिससे खुदाई और सफाई का काम प्रभावित होगा। इससे शासन की ओर से खर्च की जा रही धनराशि का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो सकेगा और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया कि कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का संबंधित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता तो कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सकता था। किसान संगठन ने एसडीएम से तालाब की खुदाई और सफाई कार्य का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने, गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को कार्य युद्धस्तर पर जल्द पूरा कराने के निर्देश देने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed