{"_id":"69ef7dbc6f404d613a0780c1","slug":"allegations-of-molestation-of-a-woman-meerut-news-c-72-1-mct1011-152438-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
- विरोध पर दंपती को घर में बंद कर बेरहमी से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने कॉलोनी के ही मोनिस पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला व उसके पति ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोपी ने दंपती के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित महिला ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 25 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की मौत होने पर घर पर ताला लगाकर जा रही थी। वह अपने घर की चाबी आरोपी को देने गई थी। घर पर मौजूद आरोपी मोनिस ने उसे बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। महिला ने पति को मामले की जानकारी दी। दंपती आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोपी ने दंपती को जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --