फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of irregularities in the recruitment of 100 sanitation workers in the Municipal Corporation

Meerut News: नगर निगम में 100 सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर अनियमितता का आरोप

Fri, 24 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the recruitment of 100 sanitation workers in the Municipal Corporation
मेरठ। नगर निगम में अस्थायी 100 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पर अनियमितता के आरोप लगे हैं। इसको लेकर पार्षद और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। अस्थायी कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद ने निगम परिसर में भूख हड़ताल भी की है।
विज्ञापन

पार्षद संजय सैनी ने निगम अफसरों पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भर्ती सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए थी। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने बताया कि महानगर में 8400 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। जबकि वर्तमान में मात्र 2800 कर्मचारियों से ही सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। निगम में भर्ती को लेकर कर्मचारी संघ की अफसरों से कई बार बातचीत हुई थी। काफी प्रयासों के बाद निगम ने 100 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन




भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

आरोप है कि भाजपा नेता, पार्षद और सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने परिचित को निगम में लगवाने के लिए अफसरों से सिफारिश लगाने शुरू कर दी है। इससे सफाई कर्मचारी संघ में नाराजगी है जो वरीयता के आधार पर नियुक्ति की मांग कर रहा है। अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद ने तीन दिन पहले एक दिन की भूख हड़ताल की थी। उनकी मांग है कि कर्मचारियों को सेवायोजन पोर्टल के आधार पर लगाया जाए। पार्षद संजय सैनी ने भी इस अनियमितता को लेकर नगर आयुक्त और आयुक्त से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed