{"_id":"6adb720ae68c6b60d2031a68","slug":"allegations-of-irregularities-in-bcom-second-semester-results-demand-for-rectification-meerut-news-c-72-1-mct1014-161573-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, सुधार कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, सुधार कराने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर (जून 2026) के परीक्षा परिणाम में विसंगति का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ महानगर ने परिणाम में सुधार की मांग की है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संशोधित परिणाम जल्द जारी करने की अपील की है।
एबीवीपी के अनुसार चैत राम शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन नोएडा (कॉलेज कोड-977) की छात्राओं को बिजनेस मैनेजमेंट और फाइनेंशियल अकाउंटिंग विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है जबकि इसी कॉलेज के छात्रों का परिणाम सही बताया गया है। परिषद का कहना है कि इस विसंगति के कारण छात्राएं परेशान हैं और उनकी छात्रवृत्ति प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
परिषद ने विवि प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का निस्तारण नहीं होने पर विद्यार्थी हित में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री अनुज बैसला, राष्ट्रीय खेलों भारत के सह-संयोजक ध्रुव गोस्वामी, प्रांत सहमंत्री आर्यन प्रजापति, सुरेश राणा, उज्ज्वल, अपूर्व, गोविंद, हर्ष पुंडीर, रोबिन भाटी, अनुज राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।