{"_id":"6a32c67d26a70792020e880a","slug":"allegations-of-irregularities-at-the-fertilizer-distribution-center-complaint-lodged-with-the-district-magistrate-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112715-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खाद वितरण केंद्र पर अनियमितता का आरोप, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खाद वितरण केंद्र पर अनियमितता का आरोप, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के एक किसान ने मंडी परिसर स्थित सरकारी खाद-बीज वितरण केंद्र पर खाद वितरण में अनियमितता और मनमानी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसान ने मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
किसान चंद्रकेतु त्यागी ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपने खेतों के लिए खाद लेने सरकारी खाद-बीज वितरण केंद्र पहुंचा था। उनका आरोप है कि केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने आधार लिंक न होने का हवाला देते हुए खाद देने से इन्कार कर दिया।
किसान का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि एक निजी कीटनाशक बिक्री केंद्र पर अन्य लोगों को खाद वितरित की जा रही है। इसके बाद उसने मामले पर आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। चंद्रकेतु त्यागी का कहना है कि यदि आधार लिंक न होने के कारण उसे खाद नहीं दी गई तो अन्य लोगों को किस आधार पर खाद वितरित की गई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।