फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of illegal farming on government land along the Ganges

Meerut News: गंगा किनारे सरकारी भूमि पर अवैध खेती का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal farming on government land along the Ganges
- तहसील समाधान दिवस में शिकायत की गई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी किसान मुकेश कुमार ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत करते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव मनोहरपुर, बधवी, हादीपुर और लालपुर में गंगा नदी के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर वन विभाग के संरक्षण में अवैध कब्जे और खेती की जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 1200 हेक्टेयर जलमग्न श्रेणी की भूमि, जिसे प्रशासन ने कब्जामुक्त कर वन विभाग हस्तिनापुर को सुपुर्द किया था, अब कथित मिलीभगत से भूमाफिया को ठेके पर दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस भूमि पर लंबे समय से बिजनौर के कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। इसे हटवाने के लिए कई बार तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने वर्ष 2023-24 में भूमि को कब्जा मुक्त कर वन विभाग को सौंप दी थी। आरोप है कि अब वही भूमि तीन हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से ठेके पर देकर खीरा, तरबूज और खरबूजे की फसल उगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मुनेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने, अवैध फसल जब्त कर भूमि को पुनः कब्जे में लेने और दोषी वन विभाग के अधिकारियों व भूमाफिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed