{"_id":"68e9746a91b966106c0ca41f","slug":"allegations-of-fraud-of-rs-38-lakh-by-forming-a-committee-meerut-news-c-72-1-mct1011-142104-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमेटी डालकर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमेटी डालकर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के दो लोगों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति पर कमेटी डालकर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत पत्र दिया। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। आड़ गांव निवासी गुलफाम ने बताया कि वह 15 वर्ष से एक व्यक्ति के पास कमेटी डाल रहा था। उक्त शख्स के पास कमेटी के 24 लाख रुपये जमा हो गए थे। आरोप है कि कमेटी संचालक ने अपना प्लॉट बेचने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि उनको प्लॉट के लिए 11 लाख रुपये अलग से देने होंगे। इसके बाद 35 लाख के दो चेक दिए थे। गुलफाम ने आरोपी से प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कहा था। मगर आरोपी बैनामे के नाम पर टाल-मटोल कर रहा था। वहीं, दूसरी ओर मुस्तकीम ने आरोप लगाया कि वह भी आरोपी के पास तीन लाख की कमेटी डाली थी। आरोपी ने उसे भी प्लॉट देने का झांसा दिया था। दोनों पीड़ितों ने आरोपी से प्लॉट का बैनामा या पैसे वापस देने के लिए कहा था। इसी बीच आरोपी अपने परिवार के साथ गायब हो गया। एसएसपी डॉ. विपित ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-- -- -- --
विज्ञापन