फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of fraud at agricultural seed stores, farmers create ruckus

Meerut News: कृषि बीज भंडार पर धांधली का आरोप, किसानों ने किया हंगामा

Tue, 02 Dec 2025 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud at agricultural seed stores, farmers create ruckus
गणेशपुर में बीज क्रयकेंद्र पर धरना देते किसान स्रोत संवाद
योजनाओं के वितरण में लगाया धांधली का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर अधिकारियों द्वारा बीज, उर्वरक एवं योजनाओं के वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने हंगामा और धरना-प्रदर्शन किया।
मंगलवार को भाकियू भानू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव गणेशपुर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन के साथ ही हंगामा किया। अमित त्यागी ने आरोप लगाया कि केंद्र पर कार्यरत अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ घोर अनियमितता व पक्षपात किया जा रहा है। केंद्र पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बीज, उर्वरक एवं योजनाओं के वितरण में धांधली की जा रही है और किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। किसानों ने मांग की है कि केंद्र में अनियमितताओं की जांच कराई जाए, किसानों के साथ भेदभाव करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, योजनाओं का पारदर्शिता से संचालन किया जाए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर पुनीत त्यागी, प्रदीप, अजय, संजीव, राहुल, अशोक, पवन, अरुण, कुणाल, नितिन, संजय, दीपक, श्यामसुंदर, विनोद आदि मौजूद रहे।

गणेशपुर में बीज क्रयकेंद्र पर धरना देते किसान स्रोत संवाद

गणेशपुर में बीज क्रयकेंद्र पर धरना देते किसान स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed