फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of exploitation of sanitation workers, warning of agitation if solution is not found

Meerut News: सफाई कर्मियों के शोषण का आरोप, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Wed, 08 Apr 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Allegations of exploitation of sanitation workers, warning of agitation if solution is not found
सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के उत्पीड़न के संबंध में 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के शाखा अध्यक्ष सुगन चंद धिंगान ने ज्ञापन में बताया कि कर्मचारियों से निर्धारित समय से अधिक काम लिया जा रहा है लेकिन अतिरिक्त समय का भुगतान नहीं किया जा रहा। रात्रि में भी ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा बना रहता है। आरोप लगाया गया कि संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश, समान वेतन और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

यूनियन ने बकाया वेतन का भुगतान, बेहतर गुणवत्ता की वर्दी और जूते उपलब्ध कराने, मृत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों का निस्तारण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और आवास सुविधा देने की मांग उठाई। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की भी मांग की गई। यूनियन ने प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए स्पष्ट किया कि यदि 20 अप्रैल तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 21 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। शुरुआत सांकेतिक भूख हड़ताल से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed